Business

Header Ads

आदित्य बिरला ज्वेलरी के ब्रांड 'इंद्रिया' ने नागपुर में खोला अपना नया स्ट्रोर; महाराष्ट्र में अपनी उपस्थिति और मजबूत की !

शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र 'मनीष नगर' में स्थित है यह नया स्टोर

नागपुर, 17 अप्रैल 2026 : आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने नागपुर में अपना पहला स्ट्रॉर लॉन्च किया है, जो महाराष्ट्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह विस्तार उन तेजी से बढ़ते टियर-2 शहरों में अपनी पैठ गहरी करने की ब्रांड की रणनीति का हिस्सा है, जहाँ 'ऑर्गेनाइज्ड ज्वेलरी रिटेल की मांग लगातार बढ़ रही है।

शहर के मशहूर रिटेल हब मनीष नगर में रणनीतिक रूप से स्थित यह स्ट्रोर ग्राहकों को एक शानदार और आसान शॉपिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। यहाँ 32,000 से अधिक डिज़ाइनों का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है, जिसमें ब्राइडल, फेस्टिव, कन्टेम्परेरी (आधुनिक) और रोज़ाना पहनने वाली हल्की ज्वेलरी शामिल है। इसके अलावा, स्टोर में खास कारीगरी रूम' जैसे समर्पित सेक्शन बनाए गए हैं, जो न केवल कारीगरी को करीब से दिखाते हैं बल्कि ग्राहकों के जुड़ाव को भी बढ़ाते हैं।

डिजाइन में उत्कृष्टता, विविधता और 'कस्टूमर फर्स्ट (ग्राहक-प्रथम) सेवा पर ध्यान केंद्रित करते हुए यह स्टोर अलग-अलग पसंद वाले ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। यह लॉन्च पश्चिम भारत में 'इंद्रिया की साख बढ़ाने के साथ-साथ उभरते शहरी बाजारों में विस्तार की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

इस मौके पर इंद्रिया के सीईओ, संदीप कोहली ने कहा, "महाराष्ट्र हमारे लिए एक मुख्य फोकस मार्केट बना हुआ है, जिसका कारण 'ऑर्गेनाइज्ड जोलरी रिटेल' के प्रति ग्राहकों की बढ़ती पसंद है। नागपुर परंपरा और आधुनिकता का एक अनूठा मेल है, जो विकास के लिए बेहतरीन संभावनाएं पेश करता है। इस स्टोर के जरिए हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र के ग्राहकों को अपने खास डिजाइन और एक बेहतरीन रिटेल अनुभव से जोड़ना है।"

आदित्य बिरला ग्रुप का यह ब्रांड 'इंद्रिया', नागपुर में इस लॉन्च के साथ महाराष्ट्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी अपने आधुनिक ज्वेलरी कलेक्शंस और 'सिमेचर रिटेल अनुभव' को अब और बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुँचा रही है।

About Indriya

Indriya, the jewellery brand from Aditya Birla Group, was launched in July 2024. Derived from the Sanskrit word for 'five senses, Indriya embodies timeless elegance, unmatched craftsmanship, and a captivating sensorial experience. With an exquisite range of diamonds, precious gemstones, and artisanal gold, the brand offers jewellery that transcends traditional artistry and modern aesthetics. Indriya stores are more than just a jewellery store-it is the ultimate destination for bridal collection and celebrations of life's most cherished moments. For brides-to-be, Indriya is a treasure trove of meticulously designed wedding jewellery, where each piece is a timeless heirloom, seamlessly blending tradition with modernity, ensuring every bride feels radiant on her special day. Beyond weddings, Indriya redefines jewellery as an expression of personal identity and artistry, cementing its position as the go-to destination for all occasions.

Post a Comment

0 Comments