Business

Header Ads

एडिट्स फिल्म फेस्टिवल में फराह खान ने कहा, ‘‘कंटेंट में ब्रेकथ्रू स्पॉन्टेनियसनेस, रिलेटेबिलिटी और रियलनेस से मिलता है

महाराष्ट्र :  आज मुंबई में एडिट्स फिल्म फेस्टिवल का समापन हुआ। इसमें फिल्ममेकर फराह खान, फेस्टिवल जज अहसास चन्ना, डॉली सिंह, निखिल तनेजा और राजीव मसंद के साथ 60 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स की ऑडिएंस मौजूद थी। फेस्टिवल में विजेताओं इशांक गुप्ता (@filmmaker.ishank), सान्या रोहिल्ला (@bunniestbunnytoeverbunnny) और अहसान वजीर (@ahsan_vazir__ ) को अपनी शानदार स्टोरीटैलिंग और अपने कंटेंट की एडिटिंग में एडिट के इस्तेमाल के लिए पुरस्कृत किया गया। 

फेस्टिव की सबसे बेहतर प्रविष्टियाँ

एडिट्स फिल्म फेस्टिव के लिए प्रविष्टियाँ अगस्त में शुरू हुईं, जिसमें 45 दिनों की अवधि में कंटेंट क्रिएटर्स को अपने कैमरा रोल में बिल्कुल अनपॉलिश्ड वीडियो से बनी एक वीडियो क्लिप जमा करनी थी, जिसे इंस्टाग्राम के वीडियो एडिटिंग ऐप, एडिट्स की मदद से एडिट किया गया हो। प्राप्त हुए वीडियोज में से ऑफिशियल सलेक्शन को फेस्टिवल में चलाया गया। इनमें से ज्यूरी द्वारा सबसे बेहतर तीन वीडियो चुने गए, जिनमें एडवेंचर, संयम और स्किल की दुर्लभ भावना प्रदर्शित की गई थी। 

सर्वोच्च तीन विजेताओं की प्रविष्टियों में अपनी स्टोरीटेलिंग और उनमें एडिट फीचर्स के इस्तेमाल के लिए इशांक गुप्ता (@filmmaker.ishank),, सान्या रोहिल्ला (@bunniestbunnytoeverbunnny)और अहसान वजीर (@ahsan_vazir__ )शामिल थे। अहसास चन्ना, डॉली सिंह, निखिल तनेजा और राजीव मसंद ने विजेताओं का चयन किया।

अंकित रिहाल, हेड, ग्लोबल पार्टनरशिप्स, मेटा, इंडिया ने कहा, ‘‘हमारा मकसद क्रिएटर्स को सही टूल, प्लेटफॉर्म और अवसर प्रदान करना है। इस फेस्टिवल की शुरुआत नई क्रिएटिव संभावनाओं के साथ हुई। क्रिएटर्स को उन फीचर्स का इस्तेमाल करके नई कहानियाँ पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था, जिनका इस्तेमाल उन्होंने पहले नहीं किया था। हम ज्यूरी मेंबर्स और फराह खान के आभारी हैं, जिन्होंने स्टोरीटैलिंग के अपने महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए।’’

फराह खान के साथ बातचीत

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फिल्ममेकर फराह खान थीं, जिन्होंने कंटेंट क्रिएशन और फिल्ममेकिंग के अपने नजरियों के बारे में बताया। वो एक ऐसा दुर्लभ कॉम्बिनेशन हैं, जिन्होंने थिएटर के लिए फीचर फिल्म भी बनाई हैं और रील्स के लिए ऑनलाईन कंटेंट भी तैयार किया है।

फराह खान ने कहा, ‘‘लोगों को लगता है कि इसके पीछे बड़ा प्लान होता है, पर मैं जो पोस्ट करती हूँ, उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूँ। मुझे जेन जी से प्रेरणा मिल। वो बहुत बेफिक्र होते हैं, इसके बारे में दोबारा नहीं सोचते। चाहे मेरे शो की कोई क्लिप हो या रैंडम चैट या फिर ऑन-द-स्पॉट होने वाली शरारत, मेरे लिए हर चीज स्पॉन्टेनियस होती है। मेरा मानना है कि रिलेटेबिलिटी और रियलनेस के साथ थोड़ा सा ह्यूमर इंस्टाग्राम पर लोगों को आकर्षित करता है।’’

ईवेंट के ऑर ज्यादा अपडेट पाने के लिए @metaindia और #EditsFilmFestival को फौलो करें।

Post a Comment

0 Comments