नागपुर, १९ अप्रैल २०२६ : भारतीय वाहन क्षेत्र की कंपनी ‘सिंपल एनर्जी’ ने नागपुर में अपना पहला ‘सिंपल स्टोअर’ शुरू किया है। इससे महाराष्ट्र में कंपनी का बिक्री नेटवर्क और विस्तारित हुआ है। ‘ट्रिनिटी ऑटोमोबाइल्स’ की साझेदारी में शुरू किया गया यह स्टोअर ४५० वर्ग फुट के भूतल और २५० वर्ग फुट के मध्य तल (मेज़ानाइन एरिया) में फैला हुआ है। इसके साथ ही शोरूम से १.९ किमी दूरी पर १३०० वर्ग फुट क्षेत्रफल का पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित सर्विस सेंटर भी स्थापित किया गया है। स्टोअर और सर्विस सेंटर को एक साथ शुरू करने की ब्रांड की रणनीति पर यह विस्तार आधारित है। ग्राहकों को बिक्री के बाद सुविधाजनक सेवा तथा वाहन के स्वामित्व का बेहतर अनुभव प्रदान करने पर कंपनी का विशेष जोर है।
आधुनिक और ग्राहक-केंद्रित डिज़ाइन में तैयार किया गया यह स्टोअर ग्राहकों को ‘सिंपल’ ब्रांड का प्रत्यक्ष अनुभव देने के उद्देश्य से बनाया गया है। यहां कंपनी के विभिन्न उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। इसमें हाल ही में पेश किया गया ‘सिंपल अल्ट्रा’ मॉडल शामिल है, जिसकी ‘आईडीसी रेंज’ ४०० किमी है। इस उद्योग में इसे अग्रणी रेंज माना जाता है। इस स्टोअर में ‘सिंपल वन जेन टू’ मॉडल भी उपलब्ध है, जिसकी ‘आईडीसी रेंज’ २६५ किमी बताई जाती है। वहीं ‘सिंपल वन-एस जेन टू’ मॉडल की ‘आईडीसी रेंज’ १९० किमी है। इसके अलावा यहां विभिन्न एक्सेसरीज़ की भी बड़ी श्रृंखला उपलब्ध है।
स्टोअर के उद्घाटन के अवसर पर ‘सिंपल एनर्जी’ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास राजकुमार ने कहा, “नाशिक और छत्रपति संभाजी महाराज नगर सहित महाराष्ट्र में हमने हाल ही में कुछ स्टोअर शुरू किए हैं। हम तेज़ी से विस्तार कर रहे हैं। नागपुर में यह नया स्टोअर हमारी विस्तार योजना का एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बड़ी क्षमता वाले बाज़ारों में हमारी मज़बूत उपस्थिति बनेगी और ग्राहकों तक ‘सिंपल एनर्जी’ का अनुभव और करीब से पहुंचेगा। इस पहल के जरिए लंबी दूरी तय करने वाली, भरोसेमंद और वास्तव में निश्चिंत होकर उपयोग की जा सकने वाली दोपहिया वाहन उपलब्ध कराते हुए ‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी’ की ओर हो रहे बदलाव को और तेज़ करने का हमारा प्रयास है। हम अधिक से अधिक राइडर्स तक उच्च-प्रदर्शन वाली ईवी पहुंचाने के अपने लक्ष्य की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।”
फिलहाल ‘सिंपल एनर्जी’ के देशभर के ३६ शहरों में लगभग ७० आउटलेट्स शुरू हो चुके हैं। इनमें बंगलुरु, दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा, गोवा, विजयवाड़ा, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, कोच्चि और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं। कंपनी पूरे भारत में अपने विस्तार को तेज़ी से बढ़ा रही है। आने वाले कुछ महीनों में रांची, भुवनेश्वर और अन्य शहरों में भी सिंपल एनर्जी प्रवेश करने वाली है।
‘सिंपल वन’ की कीमत १,८९,९९९ रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) से शुरू होती है, जबकि ‘सिंपल वन-एस जेन टू’ की कीमत १,६४,९९९ रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) से शुरू होती है। ‘सिंपल अल्ट्रा’ की कीमत २,३४,९९९ रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) है। ‘टेस्ट राइड’ के लिए, एक्सेसरीज़ देखने या स्कूटर बुक करने के लिए ग्राहक स्टोअर पर जा सकते हैं। टेस्ट राइड और बुकिंग की सुविधा https://www.simpleenergy.in/ इस वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
नागपुर में सिंपल एनर्जी स्टोअर का पता : शॉप नंबर २ और ३, प्लॉट नंबर २, गावंडे लेआउट, सावरकर नगर, विवेकानंद नगर, नागपुर – ४४००१५।
About Simple Energy :
Simple Energy is an automotive manufacturer headquartered in Bengaluru. Founded in 2019 by Suhas Rajkumar and co-founded by Shreshth Mishra, the company later welcomed Ankit Gupta as an additional co-founder. Simple Energy builds smart, high-performance electric two-wheelers for Indian consumers. The company pioneered India’s longest-range electric scooters and became the first in the industry to fully integrate its powertrain from development to manufacturing. Its growth is anchored in strong engineering leadership, marked by becoming the first Indian OEM to commercially produce heavy rare-earth-free motors. It is also the first Indian OEM to offer a lifetime warranty on the motor and battery. With a sharp focus on quality, design, and innovation, Simple Energy develops everything in-house - chassis, battery, motor, and software, amongst others. Proudly made in India, its products address what matters most: long range, fast charging, and everyday affordability.
Website: https://www.simpleenergy.in/
Instagram: https://www.instagram.com/simpleenergy.in/
YouTube: https://www.youtube.com/@SimpleEnergyEV
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/simple-energy-pvt-ltd/posts/?feedView=all
X: https://x.com/SimpleEnergyEV

0 Comments